बच्चों में कब्ज के लक्षण?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 10:07

बचपन में होने वाले कैंसर में कब्ज
कब्ज क्या है?

कब्ज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मल (विष्ठा) सख्त हो जाता है, मल विसर्जन में मुश्किल होती है या पाचन तंत्र में से बहुत धीरे से निकलता है। यह मल विसर्जन को नियमित रूप से कम कर सकता है और दर्द, भूख न लगना, बवासीर और त्वचा में दरार पड़ना या फटना जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

कब्ज, कैंसर और कैंसर के इलाज का एक सामान्य दुष्प्रभाव है। इससे असुविधा पैदा हो सकती है, दैनिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो सकती है और जीवन शैली बदल सकती है। कब्ज की गंभीर समस्या से मलाशय में रुकावट महसूस हो सकती है, यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें बहुत ज़्यादा सख्त मल आंत या मलाशय में अटक जाता है। सख्त मल के कारण गुदा की त्वचा में या उसके आसपास की त्वचा में दरारें भी पड़ सकती हैं या त्वचा फट सकती है। इस तरह त्वचा फटने को गुदचीर कहा जाता है। कैंसर और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले बच्चों के लिए, त्वचा में इन दरारों से गंभीर संक्रमण हो सकता है।

कब्ज एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में बच्चे और विशेषकर किशोर बच्चे शायद बात न करना चाहें। हालांकि, कब्ज की समस्या से निपटने के तरीके हैं। आहार में बदलाव, तरल पदार्थ लेना और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से इसमें मदद मिल सकती है। देखभाल टीम कब्ज की समस्या से निपटने के लिए कुछ दवाइयां लेने की सलाह भी दे सकती है।
बच्चों में कब्ज के लक्षण

सख्त, सूखा या गांठदार मल आना
सामान्य से अधिक बड़ा मल आना या छोटे-छोटे टुकड़ों में मल आना
सामान्य से कम मल विसर्जन होना
मल को बाहर निकालने में दबाव लगाना या नहीं निकाल पाना
बाथरूम में काफी समय लगना
पेट में दर्द
मल विसर्जन के बाद भी फिर से शौच के लिए जाने की ज़रूरत महूसस होना
पेट में सूजन आना या पेट भरा या फूला हुआ महसूस होना

भूख न लगना
पोंछने के बाद टॉयलेट पेपर पर थोड़ा-सा खून दिखना
अंडरवियर पर मल या मल के निशान होना
चिड़चिड़ा होना, रोना या शौचालय उपयोग से बचना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info